पार्षद कार्यालय में नागरिकों से मारपीट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : वार्ड संख्या 37 की पार्षद श्यामा उपाध्याय के कार्यालय में अर्जुन उपाध्याय द्वारा वार्ड नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट के विरोध में महावीर कोलियरी गोराईपाड़ा के निवासियों ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और मेयर जितेंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की […]
विज्ञापन
आसनसोल : वार्ड संख्या 37 की पार्षद श्यामा उपाध्याय के कार्यालय में अर्जुन उपाध्याय द्वारा वार्ड नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट के विरोध में महावीर कोलियरी गोराईपाड़ा के निवासियों ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और मेयर जितेंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर अर्जुन उपाध्याय वार्ड नागरिकों को पार्षद श्यामा उपाध्याय से मिलने नहीं देते हैं. वे स्वयं अनाधिकृत मामलों में जबरन हस्तक्षेप करते हैं. पार्षद से मिलने जाने वाले नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की जाती है ओर उन्हें भगा दिया जाता है.
पार्षद श्यामा उपाध्याय ने कहा कि उनके वार्ड अंतर्गत महावीर कोलियरी संलग्न इलाकों में अवैध रूप से इसीएल का विधुत कनेक्शन व्यवहार करने वालों के कनेक्शन काटे जाने को लेकर नाराज लोगों ने उनके कार्यालय के अर्जुन के खिलाफ गलत आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि वे वार्ड नागरिकों के साथ हर संभव सहयोग व उनके सुख दुख में शामिल होती हैं. मामले को लेकर कहा कि इलाके के लोगों को बिजली देना इसीएल का निजी मामला है. इसमें उनका हस्तक्षेप संभव नहीं है.
अर्जुन उपाध्याय से संपर्क नहीं होने से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. प्रदर्शनकारियों में हमीद अंसारी, माधवी मंडल, विवेक मंडल, मालती देवी, ओमियो तिवारी, उत्तम दास, लीला मंडल, प्रमिला देवी, साथी दास, उत्तम गोराई, सुधीर भूंइया, जीतू साव, उत्तम सिंह,आकाश भगत, रीता बाउरी, सीमा बाउरी आदि थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन