बकाया भुगतान करें अन्यथा साइकिल स्टैंड हटायें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण(अड्डा) ने सिटी सेंटर के प्रशासनिक एक एवं दो नंबर भवन के समक्ष बने साइकिल स्टैंड संचालक को बकाया राशि भुगतान नहीं किये जाने पर नोटिस देकर हटाने का निर्देश जारी किया है.अड्डा से जारी नोटिस से अन्य साइकिल स्टैंड के संचालकों में हड़कंप है. बकाया भुगतान राशि जमा करने के […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण(अड्डा) ने सिटी सेंटर के प्रशासनिक एक एवं दो नंबर भवन के समक्ष बने साइकिल स्टैंड संचालक को बकाया राशि भुगतान नहीं किये जाने पर नोटिस देकर हटाने का निर्देश जारी किया है.अड्डा से जारी नोटिस से अन्य साइकिल स्टैंड के संचालकों में हड़कंप है.
बकाया भुगतान राशि जमा करने के लिये 13 जुलाई को अंतिम तिथि थी. तय समय पर बकाया राशि भुगतान नहीं किये जाने से अड्डा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने नोटिस जारी की है. नोटिस के तहत बकाये का ब्याज समेत भुगतान करने अथवा साइकिल स्टैंड हटा लेने का निर्देश जारी किया गया है. बताया जाता है कि सिटी सेंटर अदालत परिसर एवं अड्डा कार्यालय के समक्ष वर्षों से साइकिल स्टैंड बनाया गया है.
प्रत्येक वर्ष स्टैंड के लाइसेंस के लिए अड्डा की ओर से तय राशि का स्टैंड संचालक भुगतान करते हैं. लेकिन कुछ वर्षों से स्टैंड संचालक राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं. बार-बार सूचना जारी करने के बावजूद भी संचालक बहाना बनाकर भुगतान राशि जमा नहीं करते हैं. मंगलवार को राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर अड्डा ने कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन