सामाजिक डर से नजरबंद होकर जीवन बिता रहा परिवार
Updated at : 13 Jul 2018 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

रानीगंज : जामुड़िया ब्लॉक अंतर्गत हिजलगोड़ा ग्राम के काजीपाड़ा निवासी मोहम्मद शमसुद सामाजिक डर से पूरे परिवार के साथ गृहबंदी का जीवन बिता रहे हैं. पड़ोसी मोहम्मद फेजू तथा उसकी पत्नी नाजिमा बीबी उनकी मां हाशिमा बीबी को डायन करार दे रहे हैं. उन्होंने इसकी जनकारी प्रशासन को देकर कार्रवाई करने की मांग की है. […]
विज्ञापन
रानीगंज : जामुड़िया ब्लॉक अंतर्गत हिजलगोड़ा ग्राम के काजीपाड़ा निवासी मोहम्मद शमसुद सामाजिक डर से पूरे परिवार के साथ गृहबंदी का जीवन बिता रहे हैं. पड़ोसी मोहम्मद फेजू तथा उसकी पत्नी नाजिमा बीबी उनकी मां हाशिमा बीबी को डायन करार दे रहे हैं. उन्होंने इसकी जनकारी प्रशासन को देकर कार्रवाई करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि मोहम्मद फेजू कहता है कि उसकी मांग डायन है. जिस गली से होकर गुजरती है, वहां रहने वाले परिवार के सदस्य अस्वस्थ हो जाते हैं. मोहम्मद फेजू के इस आरोप से पड़ोसी भी उन्हें संदेह की निगाह से देख रहे हैं. दूसरी ओर, जामुड़िया के बीडीओ अनुपम चक्रवर्ती ने बताया कि शिकायत दर्ज हुयी है, दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




