आयकर पेनाल्टी फी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Updated at : 06 Jul 2018 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
आयकर पेनाल्टी फी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

दुर्गापुर : सरकार ने आयकर भुगतान में देरी करने वालों के खिलाफ पेनाल्टी फी उगाही के लिये नया सेक्शन शुरू करने का प्रस्ताव पेश किया है. इस प्रस्ताव के खिलाफ विभिन्न संगठनों का देशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है. गुरूवार को सिटी सेंटर के आयकर विभाग कार्यालय के समक्ष दुर्गापुर टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने सेक्शन […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : सरकार ने आयकर भुगतान में देरी करने वालों के खिलाफ पेनाल्टी फी उगाही के लिये नया सेक्शन शुरू करने का प्रस्ताव पेश किया है. इस प्रस्ताव के खिलाफ विभिन्न संगठनों का देशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है. गुरूवार को सिटी सेंटर के आयकर विभाग कार्यालय के समक्ष दुर्गापुर टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने सेक्शन 234 एफ़ पेनाल्टी फी को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान संगठन के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. संगठन के अध्यक्ष शिवप्रसाद पति, सचिव शिशिर कुमार हाटी ने कहा कि 234 एफ पेनाल्टी काला कानून जैसा है. सरकार को इस नये नियम पर बहस कर इसे संशोधित अथवा पूरी तरह से इस पर रोक लगाना होगा. नये नियम के तहत लेट आयकर रिटर्न जमा करने में देरी होने पर उन्हें पेनाल्टी के तौर पर बड़ी रकम चुकानी होगी जो मान्य योग्य नहीं है. सरकार को इस मामले में साकारात्मक पहल करनी होगी अन्यथा संगठन की ओर से वृहत्तम आंदोलन किया जायेगा. मौके पर संगठन के देवव्रत घोष, अरुण राय आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola