भरण पोषण मामले में वारंटी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : नियमित रूप से अपनी पत्नी को कोर्ट के माध्यम से निर्धारित भरण पोषण की राशि अदा न करने पर आसनसोल महकमा कोर्ट के स्तर से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने आरोपी भोला सेन को गिरफ्तार कर उसे मंगलवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. अवैध कोयला […]
विज्ञापन
आसनसोल : नियमित रूप से अपनी पत्नी को कोर्ट के माध्यम से निर्धारित भरण पोषण की राशि अदा न करने पर आसनसोल महकमा कोर्ट के स्तर से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने आरोपी भोला सेन को गिरफ्तार कर उसे मंगलवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया.
अवैध कोयला खनन
कुल्टी. दामागोड़िया कोलियरी के निकटवर्ती बोरिरा में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से पांच ग्रामीण दब गये. इनमें से तीन की मरने की आशंका ग्रामीणों ने जतायी है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. दो को गंभीर रूप से इलाज के लिए झारखंड के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. सभी ग्रामीण बोरिरा गांव के निवासी हैं. स्थानीय थाना पुलिस तथा सीआइएसएफ ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है. शवों का चोरी छिपे दाह संस्कार कर दिया गया.
क्वार्टर में ताला जड़ा
पानागढ. विश्व भारती शांतिनिकेतन प्रबंधन ने विश्वभारती के पूर्व उपाचार्य सपन गुप्ता के अधीन रहे क्वार्टर में ताला जड़ दिया है. उनके रिटायर होने के बाद से अब तक उनके नाम वह क्वार्टर पड़ा हुआ था. उसे विश्वभारती प्रबंधन ने कब्जे में लेते हुए उसमें ताला जड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन