गार्डेनरीच में इमारत ढहने की घटना में एक और जमीन का मालिक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को छह मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है

विज्ञापन

कोलकाता. पोर्ट इलाके के गार्डेनरीच में निर्माणाधीन इमारत के ढहने की घटना में पुलिस ने मोहम्मद शमीम नाम के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को छह मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार मोहम्मद शमीम जमीन का मालिक है. घटना के बाद से वह फरार था. इस घटना में पुलिस ने पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया था. अब शमीम के साथ पकड़े गये आरोपियों की संख्या पांच हो गयी है. गौरतलब है कि गार्डेनरीच में एक इमारत के ढहने से 13 लोगों की मौत हो गयी थी. इसके बाद से लालबाजार की होमीसाइड शाखा की टीम इस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola