अम्हर्स्ट स्ट्रीट : चोरी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर चोरी के एक मामले में रितिक मल्लिक नामक शख्स को पुलिस ने पकड़ा है.
विज्ञापन
कोलकाता. अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर चोरी के एक मामले में रितिक मल्लिक नामक शख्स को पुलिस ने पकड़ा है. कथित तौर पर उसे 29 हजार रुपये, पांच महंगी घड़ियां, 10 हजार रुपये की चांदी के गहने, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले भी वह जोड़ासांको इलाके में चोरी के एक अन्य मामले में जेल जा चुका है.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन