बर्दवान विश्वविद्यालय से जुड़ी आर्थिक अनियमितता के मामले में उच्च न्यायालय ने इडी से मांगी रिपोर्ट
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :13 Jun 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन

बर्दवान विश्वविद्यालय से जुड़ी आर्थिक अनियमितता के मामले को लेकर अब कलकत्ता हाइकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) से रिपोर्ट तलब किया है. गुरुवार को न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने इडी को ऐसा निर्देश दिया है. बर्दवान विश्वविद्यालय में करीब 22 लाख रुपये का भ्रष्टाचार होने का आरोप है.
विज्ञापन
कोलकाता.
बर्दवान विश्वविद्यालय से जुड़ी आर्थिक अनियमितता के मामले को लेकर अब कलकत्ता हाइकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) से रिपोर्ट तलब किया है. गुरुवार को न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने इडी को ऐसा निर्देश दिया है. बर्दवान विश्वविद्यालय में करीब 22 लाख रुपये का भ्रष्टाचार होने का आरोप है. उक्त विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार ने यह आरोप लगाते हुए मामला दायर किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त विश्वविद्यालय के मौजूदा रजिस्ट्रार और वित्तीय अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. इडी के समक्ष भी उक्त मामले से जुड़ीं शिकायतें मिली हैं. इसी बाबत कलकत्ता हाइकोर्ट की न्यायाधीश सिन्हा ने केंद्रीय जांच एजेंसी से उक्त मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है. आर्थिक अनियमितता से जुड़े इस मामले की जांच राज्य पुलिस की सीआइडी कर रही है. गुरुवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सीआइडी की ओर से बताया गया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुछ नकद भी बरामद की गयी है. इसके बाद ही न्यायाधीश सिन्हा ने सीआइडी को निर्देश दिया कि वह अपनी जांच जल्द पूरी करे. यदि जरूरत हो, तो वे इकोनॉमिक्स ऑफेंस विंग्स की मदद भी ले सकते हैं. न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई के दौरान जांच की मौजूदा रिपोर्ट भी सीआइडी को पेश करने को कहा है. उक्त मामले में दो राष्ट्रीयकृत बैंक भी जांच के दायरे में हैं. आरोप लगे हैं कि कथित भ्रष्टाचार की राशि उन बैंकों में रखा गया था. अदालत ने अगली सुनवाई में उन दोनों बैंकों को भी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




