तालाब को भर कर भवन निर्माण करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से तालाबों के पाटने पर पाबंदी लगा दी गयी है.

विज्ञापन

बैरकपुर. राज्य सरकार की ओर से तालाबों के पाटने पर पाबंदी लगा दी गयी है. इसके बावजूद आये दिन तालाबों को भर कर अवैध निर्माण की खबरें सामने आती रहती हैं. इसी बीच उत्तर दमदम नगरपालिका के वार्ड 28 के पूर्वी अलीपुर जंक्शन पर एक तालाब है, जिसे पाट कर अवैध निर्माण कार्य करने का मामला सामने आया है. स्थानीय निवासियों का दावा है कि स्थानीय पार्षद कल्याण कर को इसकी जानकारी दी. उन्होंने काम रोकने का आदेश दिया. लेकिन आरोप है कि रोक लगाने के बाद भी दूसरे वार्ड के पार्षद के करीबी उनके निर्देश की अवहेलना कर निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं. स्थानीय निवासियों ने पूरी घटना को लेकर उत्तर दमदम नगरपालिका के चेयरमैन विधान विश्वास को एक ज्ञापन भी सौंपा.

लेकिन अभी भी निर्माण कार्य जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola