सौमेंदु के समर्थन में निकली रैली के दौरान बमबाजी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को एगरा थाना क्षेत्र में कांथी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सौमेंदु अधिकारी के समर्थन में एक रैली निकाली गयी. इस दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा रास्ते में बम फेंके जाने का लगा आरोप है.

विज्ञापन

हल्दिया. गुरुवार को एगरा थाना क्षेत्र में कांथी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सौमेंदु अधिकारी के समर्थन में एक रैली निकाली गयी. इस दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा रास्ते में बम फेंके जाने का लगा आरोप है. भाजपा के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, तृणमूल नेताओं ने इस आरोप को आधारहीन करार दिया है. इधर, घटना के विरोध में भाजपा ने आड़ग्वाल इलाके में पथावरोध किया.

बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से हालात सामान्य हुए. एगरा के एसडीपीओ देवदुलाल कुंडू ने कहा कि घटना को लेकर गुरुवार की शाम तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. बमबाजी की घटना हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola