प्रशासनिक अधिकारियों ने सब्जी बाजारों में मारे छापे

Updated at : 25 Jul 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने सब्जी बाजारों में मारे छापे

अभियान में प्रोजेक्ट डायरेक्टर तापस विश्वास, जिला परिषद के सचिव मृणाल कांति गुइन सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए

विज्ञापन

हुगली. आलू की कीमतें लगभग 35-40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी हैं, जिससे लोग परेशान हैं. इसे लेकर जिलाधिकारी मुक्ता आर्य के निर्देश पर जिले के लगभग सभी बाजारों में हुगली के प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को अभियान चलाया. बुधवार सुबह एडीएम अदिति चौधरी के नेतृत्व में सेवड़ाफूली, चंडीतला और बेगमपुर बाजार में अभियान चलाया गया. इस दौरान श्रीरामपुर के एसडीओ शंभुद्वीप सरकार, वैद्यवाटी नगरपालिका के चेयरमैन पिंटू महतो, सेवड़ाफुली फाड़ी के प्रभारी सुमंत्र नंदी उपस्थित रहे. इधर, एडीएम (एलआर) कुहुक भूषण, एडीएम (जी) अमितेंदु पाल, एडीएम तरुण भट्टाचार्य, एसडीओ चुंचुड़ा स्मिता सान्याल शुक्ला, चंदननगर के एसडीओ विष्णु दास और श्रीरामपुर एसडीओ शंभूद्वीप सरकार सहित अन्य अधिकारियों ने भी सब्जी मंडियों में अभियान चलाया. अभियान में प्रोजेक्ट डायरेक्टर तापस विश्वास, जिला परिषद के सचिव मृणाल कांति गुइन सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola