चाचा पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित रंजीत बनपुरा निम्न बुनियादी विद्यालय में शिक्षक हैं.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम के सांकराइल थाना अंतर्गत बनपुरा इलाके में चाचा पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है. पीड़ित का नाम रंजीत कुमार सेन और आरोपी का नाम सुमन सेन है. पीड़ित रंजीत बनपुरा निम्न बुनियादी विद्यालय में शिक्षक हैं. जानकारी के अनुसार, चाचा-भतीजे के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. सोमवार को सुमन ने अचानक अपने चाचा पर हमला कर उन्हें बुरी तरह पीटा. इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola