दोस्तों से मिलने स्कूल गये छात्र को पीटने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

जन्मदिन पर दोस्तों से मिलने स्कूल गये छात्र को पीटने का आरोप पुलिस पर लगा है. घटना हावड़ा के जगाछा इलाके की है.

विज्ञापन

हावड़ा. जन्मदिन पर दोस्तों से मिलने स्कूल गये छात्र को पीटने का आरोप पुलिस पर लगा है. घटना हावड़ा के जगाछा इलाके की है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जगाछा के मुचीपाड़ा के रहने वाले सातवीं के छात्र का जन्मदिन था, जिस कारण वह स्कूल नहीं गया था. लेकिन दोस्तों के बुलाने पर वह स्कूल चला गया. बताते हैं कि स्कूल के सामने जब वह खड़ा था, तभी कुछ पुलिस वाले वहां आये और उसकी पिटाई कर दी. पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा कि वह वहां क्या कर रहा है. छात्र ने जब बताया कि वह दोस्तों से जन्मदिन की शुभकामनाएं लेने आया है, तो एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी. जगाछा थाने के आइसी ने बताया कि छात्र जिस स्कूल में पढ़ता है, वहां के हेडमास्टर ने पुलिस को सूचना दी थी कि स्कूल के सामने बार-बार छेड़खानी की घटना हो रही है, इसलिए छुट्टी के दौरान पुलिस वहां घूम रही थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola