तालतला से महिला को आनंदपुर ले जाकर गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Updated at : 05 Jul 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
तालतला से महिला को आनंदपुर ले जाकर गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

जिस कार में पीड़िता को ले जाया गया, उसके मालिक का पता लगा रही है पुलिस

विज्ञापन

जिस कार में पीड़िता को ले जाया गया, उसके मालिक का पता लगा रही है पुलिस कोलकाता. तालतला से एक महिला को कार से आनंदपुर ले जाकर उसके साथ मारपीट करने के बाद गैंगरेप करने का आरोप तीन युवकों पर लगा है. पीड़िता की शिकायत है कि बदमाशों ने उसके बाल भी काट दिये. पीड़िता की शिकायत पर आनंदपुर थाने की पुलिस ने रिजवान खान उर्फ विक्की, शेख समीर उर्फ दातन और मोजा नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उन्हें सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले रिजवान के साथ उसकी दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों गहरे दोस्त बन गये. कई बार दोनों बाहर भी मिल चुके हैं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिजवान एक दिन रात 11.30 बजे गाड़ी लेकर उसके घर के नीचे उसे पार्टी में ले जाने के लिए आया था. पीड़िता का कहना है कि पहले से परिचित होने के कारण वह उसके साथ पार्टी में जाने के लिए कार में बैठ गयी. उस कार में पहले से ही उसके दो अन्य दोस्त मौजूद थे. रिजवान उसे पहले तिलजला ले गया. वहां से उसे आनंदपुर ले जाया गया. वहां से उसे एक घर के कमरे में ले जाया गया, जहां तीनों उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिये. आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. जिस कार में पीड़िता को ले जाया गया, उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola