तेल टैंकर ने बाइक को रौंदा, तीन की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2017 6:53 AM

विज्ञापन

बालूरघाट. तेल टैंकर और मोटरबाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रविवार रात को यह सड़क हादसा बंशीहारी थाना क्षेत्र में बुनियादपुर महकमा अधिकारी के कार्यालय के सामने हुआ. मृतकों का नाम-ठिकाना अभी तक मालूम नहीं हो पाया है. मृतकों की उम्र 20-25 साल के बीच है. […]

विज्ञापन
बालूरघाट. तेल टैंकर और मोटरबाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रविवार रात को यह सड़क हादसा बंशीहारी थाना क्षेत्र में बुनियादपुर महकमा अधिकारी के कार्यालय के सामने हुआ. मृतकों का नाम-ठिकाना अभी तक मालूम नहीं हो पाया है. मृतकों की उम्र 20-25 साल के बीच है. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे मालदा रेफर किया गया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के समय बारिश हो रही थी. बारिश की वजह से इलाके में बिजली नहीं थी. अंधेरा होने के कारण स्थानीय लोग ठीक तरह से यह नहीं देख सके कि हादसा किस तरह हुआ. गाड़ियों की टक्कर से हुई जोरदार आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे. तब लोगों को हादसे के बारे में पता चला. फौरन पुलिस को खबर की गयी. कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गयी. घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी थी. एक महिला घायल है. उसे पहले रसीदपुर और उसके बाद मालदा इलाज के लिए भेजा गया. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मोटरबाइक पर चार लोग सवार थे. उनका घर शायद आमिनपुर इलाके में है.
बंशीहारी थाने के आइसी विश्वजीत घोष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बालूरघाट भेज दिया गया है. मृतकों का नाम-ठिकाना जानने की कोशिश हो रही है. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola