राजारहाट : बाइक रोक कर बेटी-पिता को पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2017 8:01 AM

विज्ञापन

कोलकाता : राजारहाट के गाजीपुर मोड़ इलाके में बुधवार सुबह मोटरसाइकिल रोक कर बदमाशों ने सात साल बेटी और उसके पिता की बुरी तरह पिटाई कर दी. बेटी और पिता दोनों को अस्पताल में भरती किया गया है. बताया जाता है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद गोपी नाथ दास अपनी सात साल की […]

विज्ञापन
कोलकाता : राजारहाट के गाजीपुर मोड़ इलाके में बुधवार सुबह मोटरसाइकिल रोक कर बदमाशों ने सात साल बेटी और उसके पिता की बुरी तरह पिटाई कर दी. बेटी और पिता दोनों को अस्पताल में भरती किया गया है.
बताया जाता है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद गोपी नाथ दास अपनी सात साल की बच्ची को मोटरसाइकिल पर बैठा कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गाजीपुर मोड़ पर कुछ बदमाशों ने उसे रोक दिया. उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल से चॉबी निकल ली. बेटी को मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया. इसके बाद बगैर कुछ बोले पिता पर थप्पड़ और घूसे बरसाना आरंभ कर दिया.
बेटी और पिता को गंभीर चोट आयी. पीड़ित ने बताया कि मारपीट करनेवाले बदमाशों में कुछ उसके परिचित भी थे. उसने बताया कि मारपीट में उसके साथी शहीदुल अली, रविउल और उनके साथी शामिल थे. पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ न्यूटाउन थाना में शिकायत दर्ज करायी है. प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश की वजह से घटना होने की बात सामने आयी है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola