जलपाईगुड़ी में पति व दो पत्नियों के मिले शव, सनसनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2017 9:02 AM
जलपाईगुड़ी: जिले के माल ब्लॉक स्थित क्रांति में एक व्यक्ति और उसकी दो पत्नियों के शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी. घर में दोनों महिलाओं का शव खून से लथपथ पड़ा था, जबकि उनके पति का शव फंदे पर लटकता मिला. मृतकों की पहचान अनिल राय (60), अजबाला राय (55) एवं सुमित्रा राय (46) […]
आसपास के लोगों का कहना है कि दो पत्नियों की वजह से इन लोगों में अक्सर मारपीट होती थी. अनिल अपनी दोनों पत्नियों को संभाल नहीं पा रहा था. हालांकि पुलिस सभी पहलू से मामले की जांच कर रही है. पड़ोसी कृष्ण बर्मन का कहना है कि अनिल की पहली पत्नी अजबाला के तीन बेटे थे. तीनों की मौत बीमारी से हो गयी थी. अजबाला भी शुरू से काफी बीमार रहती थी. अजबाला की एक बेटी की शादी हो चुकी है. पहली पत्नी की तबीयत लगातार खराब रहने की वजह से ही अनिल ने सुमित्रा से दूसरी शादी की.
पहले गला घोंटा फिर चाकू से किये वार
आसपास के लोगों का भी कहना है कि दो पत्नियों की वजह से परिवार में हमेशा अशांति बनी रहती थी. माल महकमा के पुलिस अधिकारी देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया है कि तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










