बिहार व मालदा के छह कुख्यात डकैत गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2017 7:57 AM

विज्ञापन

बालूरघाट. पड़ोसी राज्य बिहार व मालदा जिले के छह कुख्यात डकैतों को बालूरघाट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले ही जिले के कुमारगंज इलाके में पुलिस के सिविक वोलेंटियर को बांधकर सोने-चांदी की एक दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस का अनुमान है कि गिरफ्तार ये […]

विज्ञापन

बालूरघाट. पड़ोसी राज्य बिहार व मालदा जिले के छह कुख्यात डकैतों को बालूरघाट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले ही जिले के कुमारगंज इलाके में पुलिस के सिविक वोलेंटियर को बांधकर सोने-चांदी की एक दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस का अनुमान है कि गिरफ्तार ये छह डकैत उस घटना के साथ जुड़े हैं. आरोपियों को मंगलवार को दक्षिण दिनाजपुर जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड मांगी है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक एक विशेष अभियान चलाकर इन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी एक ही गुट के हैं. इनके पास से दो आग्नेयास्त्र, कई राउंड जिंदा कारतूस व कई धारदार हथियार बरामद हुए हैं. इनकी मंशा फिर से किसी डकैती को अंजाम देने की थी. पूछताछ में पता चला है कि दो आरोपी संतोष कुमार सिंह व विनोद कुमार दास बिहार राज्य के मुंगेर इलाके के निवासी हैं. इनके अतिरिक्त मुहम्मद नूर आलम शेख, रिंकू मंडल, ताकिब शेख, कातेबीन शेख मालदा के सुजापुर इलाके के निवासी हैं.

डीएसपी सौम्यजीत बड़ुआ ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 के बीच है. ये लोग दिन में प्लास्टिक व कचरा संग्रह करने के बहाने घात लगाते हैं और रात से समय डकैती को अंजाम देते हैं. बालूरघाट के नेपाली पाड़ा इलाका निवासी मुबारक शेख के घर में ये सभी किराये पर रहते थे. मकान मालिक मुबारक शेख का भी अपराध जगत से ताल्लुक रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola