भयावह अग्निकांड में 50 घर जलकर राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2017 2:02 AM
मालदा: भयावह अग्निकांड में मालदा जिले के रतुआ थाना अंतर्गत महानंदाटोला ग्राम पंचायत के गोविंदपुर गांव में 50 घर जलकर खाक हो गया. इस गांव में अधिकांश मकान कच्चा होने की वजह से पलक झपकते ही आग ने भयानक रूप धारण कर लिया. शुक्रवार की देररात आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां […]
फिर भी दमकल कर्मचारियों और ग्रामीण लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया. प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में 15 गाय और 35 बकरियां जल कर मार गयी है. किसी ग्रामीण के मरने या घायल होने की खबर नहीं है. लाखों की संपत्ति जल कर राख होने का दावा पीड़ित कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रतुआ-1 नंबर ब्लॉक के बीडीओ विश्वनाथ चक्रवर्ती घटना स्थल पर पहुंचे. उनके साथ स्थानीय ब्लॉक तृणमूल नेता दशरथ यादव सहित पंचायत सदस्य भी पहुंचे. शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना दमकल विभाग ने जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










