शिशु तस्करी-केंद्र से दे सदस्यों की टीम आयी, जांच कार्य शुरू, विभिन्न होम का किया दौरा सस्मिता को चार दिनों की सीआइडी रिमांड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2017 8:03 AM
जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी व दार्जिलिंग जिले में शिशु तस्करी मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. देश के सभी सरकारी और गैर सरकारी होम को माह के अंत में रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है. उक्त जानकारी नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राईट्स की सदस्या प्रियंका कन्नगो ने दी. उन्होनें बताया कि देश […]
उन्होनें बताया कि देश के सभी होमों को प्रत्येक माह दस तारीख तक एक रिपोर्ट केंद्र सरकार के महिला व बाल कल्याण मंत्रालय को भेजना होगा. मंगलवार को महिला व बाल कल्याण मंत्रालय की दो सदस्यों की एक टीम जलपाईगुड़ी पहुंची. शिशु तस्करी की जांच के लिये इन दोनों को भेजा गया है. जलपाईगुड़ी के सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे आने की जानकारी राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है.
खुद को निर्दोष बताते हुए श्रीमती घोष ने कहा कि कोई गलत काम नहीं किया है. उन्होंने सभी काम वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर की है. अगर कुछ गलत हुआ है तो उन अधिकारियों से भी पूछताछ होनी चाहिए. मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेशी के दौरान श्रीमती घोष ने उक्त बातें कही. सीआइडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी. अदालत ने सस्मिता घोष को सात दिन का रिमांड सीआइडी को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










