रिटायर्ड रेलकर्मी की हुई थी हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2017 8:58 AM

विज्ञापन

कोलकाता. नारकेलडांगा थाना इलाके में एक वृद्ध की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस के अनुसार विगत चार फरवरी को कैनल वेस्ट रोड स्थित खाल के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. जांच के बाद मृतक की शिनाख्त मोहम्मद निजामुद्दीन (60) के रूप में हुई. डॉ एमएम […]

विज्ञापन
कोलकाता. नारकेलडांगा थाना इलाके में एक वृद्ध की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस के अनुसार विगत चार फरवरी को कैनल वेस्ट रोड स्थित खाल के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. जांच के बाद मृतक की शिनाख्त मोहम्मद निजामुद्दीन (60) के रूप में हुई. डॉ एमएम चटर्जी स्ट्रीट निवासी निजामुद्दीन रेलवे के ग्रुप-डी का रिटायर्ड कर्मी था. विगत 31 जनवरी को ही वह रिटायर हुआ था.
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि निजामुद्दीन विगत तीन फरवरी की शाम से लापता था. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में उसके गले में कुछ जख्म मिले. आशंका व्यक्त की गयी है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी होगी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola