हादसा. उलबेड़िया के वीर शिवपुर में मेटाडोर पलटा एक की मौत, 20 घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2017 7:31 AM

विज्ञापन

हावड़ा. ग्रामीण हावड़ा में फिर एक सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि 20 लोग घायल हो गये. इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर बतायी गयी है. घटना शुक्रवार सुबह उलबेड़िया थाना अंतर्गत वीरशिवपुर के पास घटी. मृतक का नाम राजू मंडाला (32) है. सभी नाट्यकर्मी थे व दक्षिण 24 परगना के […]

विज्ञापन
हावड़ा. ग्रामीण हावड़ा में फिर एक सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि 20 लोग घायल हो गये. इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर बतायी गयी है. घटना शुक्रवार सुबह उलबेड़िया थाना अंतर्गत वीरशिवपुर के पास घटी. मृतक का नाम राजू मंडाला (32) है.

सभी नाट्यकर्मी थे व दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप से पश्चिम मेदिनीपुर जा रहे थे. वे मेटाडोर पर सवार थे. वीरशिवपुर के पास वाहन के सामने का टायर अचानक फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच पलट गया.

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. खबर पुलिस को दी गयी. राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में एक की मौत हो गयी. मालूम रहे कि पांच दिनों में ग्रामीण हावड़ा की तीन जगहों पर हुए सड़क हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. पांचला व बागनान में यात्रियों से भरी एक बस पलटने से 35 से अधिक यात्री घायल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola