राज्य सरकार ने पारित किया निंदा प्रस्ताव
कोलकाता: न्यूटाउन का नाम ज्योति बसु नगर हटाने के खिलाफ वाम मोरचा विधायकों के सदन में हंगामे के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव ध्वनि प्रस्ताव से पारित किया गया. हालांकि उस समय विधानसभा में एसयूसीआइ के विधायक तरुण नस्कर को छोड़ कर विरोधी दल कांग्रेस व वाम मोरचा का कोई भी विधायक उपस्थित नहीं था. […]
कोलकाता: न्यूटाउन का नाम ज्योति बसु नगर हटाने के खिलाफ वाम मोरचा विधायकों के सदन में हंगामे के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव ध्वनि प्रस्ताव से पारित किया गया. हालांकि उस समय विधानसभा में एसयूसीआइ के विधायक तरुण नस्कर को छोड़ कर विरोधी दल कांग्रेस व वाम मोरचा का कोई भी विधायक उपस्थित नहीं था. कांग्रेस विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर रही है. वाम मोरचा ने ज्योति बसु नगर पर सवाल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सदन का बहिष्कार किया था.
भोजनावकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर संसदीय मंत्री पार्थ चटर्जी ने वाम मोरचा विधायकों के हंगामे को लेकर निंदा प्रस्ताव लाया. उन्होंने कहा कि वाम मोरचा विधायकों ने विधानसभा में सही आचरण नहीं किया है.
विधानसभा की मर्यादा को धक्का पहुंचाया है. गरिमा को नष्ट किया है. सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक शोभनदेव चट्टोपाध्याय, तृणमूल विधायक शीलभद्र दत्त, पारस दत्ता, चिरंजीत व एसयूसीआइ विधायक तरुण कांति नस्कर ने भी वाम मोरचा विधायकों के हंगामे की निंदा की. बाद में विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने कहा कि विधानसभा के नियम 325 के अनुसार विधानसभा का कोई भी सदस्य सदन की कार्यवाही में बाधा नहीं दे सकता है. नारेबाजी व प्लेकार्ड आदि नहीं दिखा जा सकता है. विधायकों को विधानसभा के नियमों को हर हाल में मानना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










