वह तड़पती रही, वे फोटो खींचते रहे
गणोश टॉकीज के पास की घटना कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में बस से पैर कुचलने के बाद एक वयस्क महिला सड़क पर 20 मिनट तक तड़पती रही, लेकिन लोग उसे अस्पताल पहुंचाने की जगह घायल महिला की मोबाइल से तसवीर खींचने में व्यस्त थे. महिला की शिनाख्त दुर्गा देवी सादानी (71) के रूप में हुई […]
गणोश टॉकीज के पास की घटना
कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में बस से पैर कुचलने के बाद एक वयस्क महिला सड़क पर 20 मिनट तक तड़पती रही, लेकिन लोग उसे अस्पताल पहुंचाने की जगह घायल महिला की मोबाइल से तसवीर खींचने में व्यस्त थे. महिला की शिनाख्त दुर्गा देवी सादानी (71) के रूप में हुई है.
वह हावड़ा के रामेश्वर मालिया प्रथम लेन की रहनेवाली है. हालांकि बाद में सूचना पाकर पोस्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने एक निजी अस्पताल में उसे भरती कराया, जहां से उसे बाइपास के एक गैर सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है. डाक्टरों के मुताबिक इस घटना में उसका दाहिना पैर पूरी तरह कुचला गया है. लिहाजा इस पैर को बचाने की कोशिश जारी है.
घटना बड़ाबाजार इलाके के गणोश टॉकीज क्रॉसिंग के पास गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब हुई. व्यस्क होने के कारण वह महिला अकेली अपनी गति से सड़क पार कर रही थी.
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही 43 नंबर रूट की बस की चपेट में आ गयी. नीचे जमीन पर गिरने के बाद वह हाथों के सहारे उठने की कोशिश की लेकिन पैर कुचलने के कारण सफल नहीं हुई और बाद में अचेत हो गयी. वह हावड़ा से बड़ाबाजार किसी रिश्तेदार से मिलने आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










