युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाना क्षेत्र के चम्पासारी इलाके के एक चाय बगान में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं. इस संबंध में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी (वेस्ट) अमित सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया. इस घटना […]
सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाना क्षेत्र के चम्पासारी इलाके के एक चाय बगान में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं. इस संबंध में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी (वेस्ट) अमित सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया.
इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ हैं. मिली जानकारी के अनुसार युवती को अकेले देख युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
युवती की शोर सुन कर आस पास के लोग दौड़े. युवती ने युवक के बारे में लोगों से बताया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर युवती को मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दी. इसके बाद पुलिस ने तत्पर्ता दिखाते हुए घटना के कुछ ही समय के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










