ePaper

Lok Sabha Election 2024 : बंगाल में सातवां चरण के चुनाव में 3748 बूथ अतिसंवेदनशील, ड्रोन से होगी कोलकाता पर निगरानी

Updated at : 31 May 2024 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
Assembly by election

Assembly by election

Lok Sabha Election 2024 : मतदान वाले दिन कोलकाता पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी.कोलकाता में हिंसक घटनाएं रोकने के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है. कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र में स्थित 72 ऊंची इमारतों पर कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात किया जायेगा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा. इस चरण में राज्य की नौ सीटों के साथ एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होना है. कुल 17,470 मतदान केंद्रों बनाये गये हैं, जिनमें से 3748 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. आयोग के अनुसार, दमदम में 572, बारासात में 270, बशीरहाट में 1096, जयनगर में 686, मथुरापुर में 420, डायमंड हार्बर में 198, जादवपुर में 323, कोलकाता दक्षिण में 117 और कोलकाता उत्तर में 66 बूथ अतिसंवेदनशील चिह्नित किये गये हैं. सातवें चरण के लिए केंद्रीय बलों की 1020 कंपनियां बुलायी गयी हैं.

कोलकाता दक्षिण और उत्तर लोकसभा क्षेत्रों में 72 इमारतों पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

इनमें से 967 कंपनियां चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगी. 18 कंपनियों के राज्य भर में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और 35 कंपनियों को चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुस्तैद किया जायेगा. मतदान वाले दिन कोलकाता पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी.कोलकाता में हिंसक घटनाएं रोकने के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है. कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र में स्थित 72 ऊंची इमारतों पर कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात किया जायेगा.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का सातवें चरण के चुनाव से पहले आया बड़ा बयान, दमदम में भाजपा व सीपीएम की है सांठगांठ

चुनाव वाले दिन 15 मिनट में पहुंचेगी क्यूआरटी

अंतिम चरण में सुचारु रूप से मतदान कराने के लिए आयोग ने ”पूरी ताकत” लगा दी है. इस दौर की वोटिंग में सबसे ज्यादा केंद्रीय बल उतारे गये हैं. न केवल लोकसभा चुनाव बल्कि बरानगर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी होना है. सातवें दौर के चुनाव में केंद्रीय बल की 967 कंपनियां हैं. वहीं, कोलकाता में 246 कंपनी उतारी जायेंगी. इसके अलावा किसी भी तरह की गड़बड़ी से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के 1950 सेक्शन भी उतारे जायेंगे. आयोग का दावा है कि क्यूआरटी महज 15 मिनट में किसी भी स्थान पर पहुंच जायेगी. ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो.

Mamata Banerjee : अंतिम चरण का चुनाव प्रचार ममता बनर्जी ने मेगा रोड शो के साथ किया समाप्त

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola