रायदीघी : सड़क हादसे में 20 लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना के रायदीघी इलाके में हुए सड़क हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गये. घटना गुरुवार की है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के रायदीघी इलाके में हुए सड़क हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गये. घटना गुरुवार की है. बताया जा रहा है कि मथुरापुर लोकसभा सीट के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार बापी हालदार के समर्थन में एक सभा थी. सभा में शामिल होने के बाद तृणमूल के कुछ समर्थक मोटर वैन से वापस लौट रहे थे, तभी रायदीघी इलाके में उनकी मोटर वैन, अन्य मोटरवैन से टकरा गयी. हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गये, जिन्हें डायमंड हार्बर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सभी घायल बकुलतला गांव के निवासी हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola