चार बार तलाक दे चुके अधेड़ संग भागी 19 साल की युवती

पुलिस के सामने युवती ने घर लौटने से किया इनकार, युवती के भविष्य को लेकर परिवार चिंतित
आसनसोल. आसनसोल में लव जिहाद का अनोखा मामला सामने आया है. चार बार शादी करके अपनी बीवियों को तलाक दे चुके अधेड़ के प्रेमजाल में फंस कर ग्रेजुएशन कर रही युवती उसके साथ भाग गयी. घरवालों ने आसनसोल नॉर्थ थाना में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत की. जांच में पुलिस को पता चला कि युवती बीरभूम के रामपुरहाट इलाके में है. जिस इलाके में युवती है, वहां कोई बाहरी व्यक्ति जाने से भी डरता है. घरवाले पुलिस व स्थानीय नेताओं की मदद से लड़की के पास पहुंचे, पर लड़की ने पिता के साथ वापस आने से साफ इंकार कर दिया. पिता से कहा, “आपने मेरे लिए क्या किया है? लाचार व बेबस घरवाले वापस चले आये. लड़की बालिग होने के कारण पुलिस भी कुछ नहीं कर पायी. चार बीवियों को छोड़नेवाला और 28 साल के बच्चों के पिता (50 वर्षीय) के साथ 19 साल की युवती के भविष्य को लेकर घरवालों के साथ पुलिस भी चिंतित है. गौरतलब है कि लव जिहाद को लेकर अनेक मामले आते रहते हैं. अधिकतर मामले हमउम्र लड़के-लड़कियां के होते हैं. आसनसोल के इस अनोखे मामले से सभी हैरान हैं. तलाकशुदा अधेड़ के साथ 19 वर्षीय युवती का मोहब्बत में पड़ना और अपना घर-बार छोड़ कर भाग जाना ज्यादातर लोग पचा नहीं पा रहे. मामला सामने आने पर पुलिस भी चकित रह गयी. छह माह से एक साल के अंदर उस युवती के साथ क्या होगा, इसे लेकर सभी फिक्रमंद हैं. लड़की संभ्रांत परिवार से है. उसका कथित आशिक दो पिकअप वैन रखे हुए है और किराये पर गाड़ी देता है. वह पहले लड़की के इलाके में ही रहता था. सात साल पहले यहां से चला गया. सूत्रों की मानें, तो दोनों का फोन पर संपर्क हुआ था. इस घटना से लड़की के घरवाले लाचार हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




