ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर मैसेज भेजकर लोगों को ठगनेवाले 14 गिरफ्तार
लुभावने कूपन जीतने का लालच देकर मोटी रकम ठगनेवाले गिरोह के 14 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर मैसेज भेजकर लोगों को ठगनेवाले 14 गिरफ्तार
– ऑनलाइन कंपनियों से खरीदारी करनेवाले ग्राहकों को लुभावने कूपन जीतने का मैसेज भेजकर वसूलते थे रुपये
कोलकाता. महानगर के बांसद्रोनी थाना क्षेत्र में स्थित गीतांजलि पार्क के पास एक गुप्त ठिकाने में कॉल सेंटर खोलकर लोगों को ऑनलाइन बांडेड कंपनियों के नाम पर मैसेज भेजकर उन्हें लुभावने कूपन जीतने का लालच देकर मोटी रकम ठगनेवाले गिरोह के 14 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, डायरी एवं कुछ अन्य कागजात जब्त किये हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे कहां से ग्राहकों का डेटा लेकर आते थे. अबतक वे कितने लोगों को ठग चुके हैं. गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए