मौड़ीग्राम मर्डर : शव की हुई शिनाख्त, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जगाछा थाना अतंर्गत मौड़ीग्राम रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था शव हावड़ा : जगाछा थाना अतंर्गत मौरीग्राम रेल स्टेशन के पास शुक्रवार को बरामद शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है. उसकी पहचान मोहम्मद सोनू के रूप में हुई है. वह पटना का रहने वाला था. साथ ही पुलिस ने मामले में […]

विज्ञापन

जगाछा थाना अतंर्गत मौड़ीग्राम रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था शव

विज्ञापन
हावड़ा : जगाछा थाना अतंर्गत मौरीग्राम रेल स्टेशन के पास शुक्रवार को बरामद शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है. उसकी पहचान मोहम्मद सोनू के रूप में हुई है. वह पटना का रहने वाला था. साथ ही पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
उनके नाम मोहम्मद सतीफुद्दीन उर्फ छोटा मियां, मोहम्मद सज्जाद उर्फ साका, मोहम्मद सलमान और मोहम्मद रिंकू हैं. पुलिस ने बताया की सभी बिहार के मूल निवासी हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सतीफुद्दीन उर्फ छोटा मियां, मोहम्मद सज्जाद उर्फ साका और मोहम्मद सलमान, हावड़ा के सांकराइल थाना अंतर्गत चुनाभाटी इलाके में रहते हैं जबकि मोहम्मद रिंकू, हावड़ा के सांतरागाछी थाना इलाके का रहना वाला है.
बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में डीसी (दक्षिण) बी थॉमस ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या का कारण जानने की कोशिश कर रही है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम पुलिस ने मौरीग्राम इलाके में झाड़ियों से एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था. मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था. पुलिस ने मौके से खून से सना एक बड़ा पत्थर भी बरामद किया था. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola