माकपा के पूर्व विधायक की क्लिनिक पर बम से हमला

Updated:
विज्ञापन

टीटागढ़ : उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ थाना अंतर्गत ब्रह्मस्थान के निकट स्थित माकपा के पूर्व विधायक व पेशे से डॉक्टर, प्रवीण कुमार की क्लिनिक पर बम फेंका गया. सोमवार तड़के तीन बजे के करीब कुछ असमाजिक तत्वों ने बम फेंका, जिसमें खिड़की व अंदर के कई सामान टूट गये हैं. इसी दौरान एक […]

विज्ञापन

टीटागढ़ : उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ थाना अंतर्गत ब्रह्मस्थान के निकट स्थित माकपा के पूर्व विधायक व पेशे से डॉक्टर, प्रवीण कुमार की क्लिनिक पर बम फेंका गया. सोमवार तड़के तीन बजे के करीब कुछ असमाजिक तत्वों ने बम फेंका, जिसमें खिड़की व अंदर के कई सामान टूट गये हैं.

विज्ञापन

इसी दौरान एक शादी समारोह में पहुंचे एक व्यक्ति को बम का स्प्लिंटर छिटक कर लग गया और वह जख्मी हो गया. उसे बीएन बोस अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घायल व्यक्ति का नाम यू. धरमा राव बताया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार डॉ प्रवीण कुमार गत 1991 से लेकर 2011 तक टीटागढ़ के विधायक रहे हैं. ब्रह्मस्थान इलाके में उनका एक क्लिनिक है. बताया जाता है कि रविवार रात उक्त इलाके में ही पास में एक शादी का समारोह चल रहा था. तड़के तीन बजे अचानक कुछ लोगों ने डॉक्टर के चेंबर पर बम फेंक दिया.

खबर पाकर मौके पर डॉ कुमार पहुंचे. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची. डॉ कुमार का कहना है कि उनके साथ किसी भी तरह का किसी से कोई भी विवाद नहीं है. फिर क्यों हमला हुआ? उन्हें खुद पता नहीं है. पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola