चार कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में शुक्रवार को चार कुत्ते के बच्चों को जहर देकर मारने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है. लोगों ने इसकी शिकायत महकमा शासक से की गई है. शिकायत के आधार पर महकमा शासक ने मामले की जांच का निर्देश दिया गया. उल्लेखनीय है कि सिटी सेंटर इलाके […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में शुक्रवार को चार कुत्ते के बच्चों को जहर देकर मारने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है. लोगों ने इसकी शिकायत महकमा शासक से की गई है. शिकायत के आधार पर महकमा शासक ने मामले की जांच का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिटी सेंटर इलाके के 4 नंबर स्ट्रीट इलाके में पिछले कुछ दिनों से कुत्ता का बच्चा नहीं मिल रहा है. सड़क किनारे एक कूड़ेदान में इनके शव पाये गये. पशु प्रेमी निरंजला पोद्दार ने कहा कि आशंका है कि चारों कुत्ते को किसी ने जहर देकर मार दिया है.

घटना की शिकायत पुलिस व महकमा प्रशासक से की गयी है. इस संदर्भ में महकमा शासक अनिर्वाण कोले ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर मरे कुत्ते के बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद यदि आरोप सही साबित होता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola