विवाहिता की जला कर हत्या के आरोप में देवरानी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरानगर : संपत्ति विवाद को लेकर एक विवाहिता की जला कर हत्या करने के आरोप में उसकी देवरानी को गिरफ्तार किया गया है. झुलसी महिला कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. बुधवार देर रात उसकी मौत हो गयी. घटना उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर की है. आरोप है कि देवर-देवरानी ने उसे जला […]

विज्ञापन

बरानगर : संपत्ति विवाद को लेकर एक विवाहिता की जला कर हत्या करने के आरोप में उसकी देवरानी को गिरफ्तार किया गया है. झुलसी महिला कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. बुधवार देर रात उसकी मौत हो गयी. घटना उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर की है. आरोप है कि देवर-देवरानी ने उसे जला कर हत्या की है. इस मामले में पुलिस ने मृतका की देवरानी को गिरफ्तार किया है, जबकि देवर चंदन दास फरार है.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम श्यामली दास (48) था. वह बरानगर थानांतर्गत लेकव्यू पार्क इलाके की रहनेवाली थी. बताया जाता है कि संपत्ति को लेकर भाभी के साथ देवर व उसकी पत्नी का विवाद चल रहा था. रोजाना की तरह ही शनिवार को संपत्ति को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था.

आरोप है कि इसके बाद देवरानी सुष्मिता दास ने श्यामली को जला कर मारने की धमकी दी थी. रविवार को घर में श्यामली अकेली ही थी. आरोप है कि तभी श्यामली को जलाया गया. झुलसी हुई हालत में वह किसी तरह से बचने के लिए दौड़ी, लेकिन गिर गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे ऑटो से आरजी कर अस्पताल ले जाया गया.

सोमवार देर रात को ही पुलिस ने आरोपी देवरानी को गिरफ्तार कर लिया. इधर, बुधवार देर रात श्यामली की अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी देवर की भी तलाश जारी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि संपत्ति के लिए ही उनका विवाद चल रहा था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola