स्ट्रैंड रोड से नकली नोट संग वृद्ध गिरफ्तार

Updated at : 06 Feb 2020 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
स्ट्रैंड रोड से नकली नोट संग वृद्ध गिरफ्तार

चार लाख रुपये के नकली नोट जब्त, सभी नोट दो-दो हजार रुपये के कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के सदस्यों ने स्ट्रैंड रोड से बुधवार दोपहर को चार लाख रुपये के जाली नोट संग मालदा के एक वृद्ध सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अजीजुल शेख (64) […]

विज्ञापन

चार लाख रुपये के नकली नोट जब्त, सभी नोट दो-दो हजार रुपये के

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के सदस्यों ने स्ट्रैंड रोड से बुधवार दोपहर को चार लाख रुपये के जाली नोट संग मालदा के एक वृद्ध सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अजीजुल शेख (64) है. उसके पास से जब्त सभी नोट दो-दो हजार रुपये के हैं.
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि जाली नोट की मोटी रकम लेकर इसकी सप्लाई करने मालदा से एक सप्लायर कोलकाता आनेवाला है. इस जानकारी के बाद एसटीएफ की टीम विभिन्न जगहों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी. साउथ पोर्ट थाना क्षेत्र के जजेस घाट रोड के पास स्ट्रैंड रोड में एक वृद्ध की हरकतों पर संदेह हुआ. सख्ती से पूछताछ के बाद उसके पास मौजूद बैग की जांच करने पर अंदर से चार लाख रुपये के जाली नोट जब्त किये गये हैं. वह किसे ये रुपये सप्लाई करने आया था, इसका पता लगाकर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola