युवतियों से बदसलूकी व छेड़खानी के मामले में दो युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : सरस्वती पूजा के दिन रवींद्र सरोवर इलाके में दो युवतियों के साध बदसलूकी व उनके साथ छेड़खानी करने के मामले में जुड़े दो आरोपी युवकों को रवींद्र सरोवर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम आकाश दास उर्फ बुबाई (19) और सुब्रत दास (18) हैं. दोनों जादवपुर […]
विज्ञापन
कोलकाता : सरस्वती पूजा के दिन रवींद्र सरोवर इलाके में दो युवतियों के साध बदसलूकी व उनके साथ छेड़खानी करने के मामले में जुड़े दो आरोपी युवकों को रवींद्र सरोवर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
पकड़े गये आरोपियों के नाम आकाश दास उर्फ बुबाई (19) और सुब्रत दास (18) हैं. दोनों जादवपुर इलाके के शहीद स्मृति कॉलोनी व पंचशायर इलाके के रहनेवाले हैं. पुलिस के मुताबित सरस्वती पूजा के दिन इस घटना के बाद युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी. इस मामले में जुड़े बाकी दो और आरोपियों की तलाश जारी है. जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन