ePaper

बंदूक दिखा छात्राओं से दुष्कर्म का प्रयास, जवान की धुनाई

Updated at : 24 Jan 2020 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
बंदूक दिखा छात्राओं से दुष्कर्म का प्रयास, जवान की धुनाई

आरोपी बीएसएफ जवान को ग्रामीणों ने जमकर पीटा कूचबिहार : बीएसएफ के जवान पर दो स्कूली छात्राओं से बंदूक के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है. घटना कूचबिहार के खलिगंज महकमा के सीमांत इलाका कॉलेज मोड़ के खरखड़िया एपी विद्यालय की है. स्थानीय लोगों द्वारा बीएसएफ के जवान की जमकर पिटाई […]

विज्ञापन

आरोपी बीएसएफ जवान को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

कूचबिहार : बीएसएफ के जवान पर दो स्कूली छात्राओं से बंदूक के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है. घटना कूचबिहार के खलिगंज महकमा के सीमांत इलाका कॉलेज मोड़ के खरखड़िया एपी विद्यालय की है. स्थानीय लोगों द्वारा बीएसएफ के जवान की जमकर पिटाई की गयी. घटना की खबर पाकर मेखलीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जवान को पकड़ कर ले गयी.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दो छात्राएं सुबह नेताजी की जयंती मनाने के लिए स्कूल में आती हैं. उस वक्त स्कूल में कोई नहीं आया था. एक जवान ने विद्यालय के भीतर घुसकर दोनों छात्राओं को बंदूक दिखाकर उनके साथ गलत काम करने की कोशिश की. एक छात्रा वहां से किसी तरह भागकर पास के घर में जाकर पूरी घटना बतायी. गांव वाले जमा हुए और पुलिस को खबर दी.
पुलिस के आने पर उसे सौंप दिया, लेकिन जब पुलिस उसे ले जा रही थी, उसी समय गांव वालों ने जवानों के ऊपर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की. पुलिस किसी तरह उस जवान का बचा कर थाने ले गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola