पति ने पत्नी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

गोसाबा : पत्नी के अवैध संबंध का पता चलते ही पति ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद उसने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी है. घटना सोमवार रात करीब […]
गोसाबा : पत्नी के अवैध संबंध का पता चलते ही पति ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद उसने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी है. घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है. घटना गोसाबा थाना अंतर्गत जतिरामपुर सरदारपारा इलाके की है. मृतका का नाम तापती बोर (35) है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे गोसाबा थाना में एक फोन आया कि एक महिला की हत्या कर उसके पति बादल बोर ने उसके शव को तालाब के पास फेंक दिया है. आरोपी बादल बोर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का ध्रुव नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, जिसका पता चलने पर वह खुद पर काबू नहीं कर पाया और उसकी हत्या कर दी. शव को पोटमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










