दुष्कर्म व ठगी के मामले में वकील गिरफ्तार

कोलकाता : एक महिला को अपनी बातों के जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म व ठगी के मामले में टॉलीगंज महिला थाने की पुलिस ने अर्को प्रतीम चौधरी (50) नामक एक वकील को गिरफ्तार किया है. वह खुद को कलकत्ता हाइकोर्ट का वकील बता रहा है. पता चला है कि वह इसी तरह से […]
कोलकाता : एक महिला को अपनी बातों के जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म व ठगी के मामले में टॉलीगंज महिला थाने की पुलिस ने अर्को प्रतीम चौधरी (50) नामक एक वकील को गिरफ्तार किया है. वह खुद को कलकत्ता हाइकोर्ट का वकील बता रहा है. पता चला है कि वह इसी तरह से महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है.
इसके पहले वह हावड़ा में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक टॉलीगंज महिला थाने में एक महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि अर्को के साथ वैवाहिक वेबसाइट में उसका परिचय हुआ था. दोनों ही शादीशुदा हैं और तलाक के बाद अपने बच्चों के साथ अकेले रहते हैं. अर्को ने उसके साथ विवाह करने का वादा किया था.
इसके बाद उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. उससे किस्तों में 6.14 लाख रुपये ठगा. पीड़िता का आरोप है कि उसके बेटे को रायफल शूटिंग संस्था में भर्ती करने के नाम पर उससे अलग से 3.50 लाख रुपये ठगे थे. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है. वह वकील है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




