मरीज से मिलने नहीं दिया तो सुरक्षाकर्मी को पीटा
Updated at : 13 Jan 2020 3:15 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : अस्पताल में मरीज से मिलने गये एक परिजन ने वार्ड में जाने से रोकने पर सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी. घटना चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की है. जख्मी सुरक्षाकर्मी का नाम राजा सिंह (25) है. उसने इसकी शिकायत बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि अब्दुल […]
विज्ञापन
कोलकाता : अस्पताल में मरीज से मिलने गये एक परिजन ने वार्ड में जाने से रोकने पर सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी. घटना चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की है. जख्मी सुरक्षाकर्मी का नाम राजा सिंह (25) है.
उसने इसकी शिकायत बेनियापुकुर थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि अब्दुल माजिद (32) और अब्दुल बाहिद (28) नामक दो युवक तय समय पार होने के बाद अस्पताल के राम मोहन ब्लॉक बिल्डिंग में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, वे मरीज से मिलने से मिलने की जिद कर रहे थे. रोकने पर वे मारपीट करने लगे, जिसमें सुरक्षा कर्मी घायल हो गया.
अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद से राजा को अस्पताल में चिकित्सा के लिए पहुंचाया गया. पुलिस ने जख्मी सुरक्षाकर्मी की शिकायत के बाद दोनों आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में एक दक्षिण 24 परगना के चंपाहाटी व दूसरा तिलजला इलाके के जीजे खान रोड के रहनेवाला है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




