नाबालिग को अकेला देख घर में घुस गये युवक, शोर मचाने पर छोड़कर हुए फरार
Updated at : 10 Jan 2020 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : चॉकलेट का लालच देकर एक 12 वर्षिय नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का प्रयास किया गया. हालांकि इलाके के लोगों की तत्परता से नाबालिग बच्ची को बचा लिया गया. घटना बुधवार को एनजेपी थाना अंतर्गत सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाइपास के ठाकुरनगर इलाके में घटी. घटना के बाद गुरुवार को परिवारवालों की ओर से […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : चॉकलेट का लालच देकर एक 12 वर्षिय नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का प्रयास किया गया. हालांकि इलाके के लोगों की तत्परता से नाबालिग बच्ची को बचा लिया गया. घटना बुधवार को एनजेपी थाना अंतर्गत सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाइपास के ठाकुरनगर इलाके में घटी. घटना के बाद गुरुवार को परिवारवालों की ओर से एनजेपी थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया गया है. इस घटना के बाद एनजेपी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरनगर के एक खाली मैदान में टीन का घर बनाया गया है. लोगों का आरोप है कि रात होने पर वहां गैर सामाजिक लोगों का अड्डा जुटने लगता है. जिसको लेकर इलाके के लोग काफी परेशान हैं. घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि बुधवार की शाम साढ़े 7 बजे तीन बाइक तथा जीप में सवार होकर आरोपी इलाके में आये थे. उनमें से एक युवक जीप लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था, जबकि दो युवक बाइक के साथ घर के सामने पहुंचे.
उन्होंने बताया कि उस दौरान उनकी 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेले थी. उन दोनों में से एक युवक सीधे घर में प्रवेश कर गया. जबकि दूसरा युवक टीन के घर का दरवाजा खोल रहा था. नाबालिग की मां ने बताया कि युवक जबरन उनकी बेटी को चॉकलेट खरीदने का लालच देकर ले जा रहे थे. इस दौरान नाबालिग शोर मचा रही थी. दोनों आरोपियों ने उनकी बेटी को जबरन पकड़ कर रखा था. इतने में ही उनके दामाद की नजर युवकों पर पड़ी. उनके दामाद की ओर से शोर मचाने पर युवक उनकी बेटी को छोड़कर वहां से फरार हो गये. परिवारवालों का मानना है कि युवकों की योजना नाबालिग को चॉकलेट का लालच देकर जबरदस्ती करना था.
घटना की प्रत्यक्षदर्शी नाबालिग के जीजा ने बताया कि वे दो युवक टीन के घर में लड़की को जबरदस्ती ले जा रहे थे. उनमें से एक युवक ने लड़की को गोद में उठा रखा था. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विरोध करने पर ही वे युवक लड़की को छोड़कर भाग गये. जल्दबाजी में वे अपने बाइक को वहीं छोड़ गये. इस घटना के बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है. गुरुवार को पुलिस ने उनके बाइक को जब्त कर लिया है.
एनजेपी थाना पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार वालों द्वारा शिकायत मिलते ही गुरुवार को पुलिस ने मामले से जुड़े दो युवक देवाशीष दास तथा दिनेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. जानकारी मिली है कि ये दोनों जमीन के दलाल हैं. दूसरी ओर पुलिस इस मामले से जुड़े और एक युवक की तलाश कर रही है. उन दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




