पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थाना की पुलिस ने पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में सुभाषपल्ली निवासी गोपाल राय को गिरफ्तार किया. गुरुवार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई. आरोपी को 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थाना की पुलिस ने पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में सुभाषपल्ली निवासी गोपाल राय को गिरफ्तार किया. गुरुवार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई. आरोपी को 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मृतिका के मायके वालों ने साजिश के तहत हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने गोपाल राय को गिरफ्तार किया. उल्लेखनीय है कि गोपाल राय की की शादी कुछ वर्ष पहले बांकुड़ा जिला की एक महिला संग हुई थी. उनकी दो संतान भी है. मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ दिन के बाद पति अपनी पत्नी के ऊपर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किया करता था.

बार-बार दोनों पक्ष को समझाने के बाद भी पति नहीं सुन रहा था. 2 दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बुधवार पड़ोसियों द्वारा मायके वाले को उसकी बेटी की आग से झुलस जाने की सूचना दी गई थी. सूचना मिलते ही मायके पक्ष वाले दुर्गापुर पहुंचे.

जहां निजी अस्पताल में इलाजरत बेटी से मुलाकात की. जहाँ कुछ देर के बाद चिकित्सकों ने महिला की मौत होने की पुष्टि कर दी. थाना प्रभारी बीजन समझदार ने बताया कि बुधवार को महिला पर किरोसिन उड़ेल कर आग लगाने की सूचना मिली थी. प्रथम जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी. हालांकि मायके पक्ष वालों द्वारा शिकायत दर्ज करने के पश्चात पति को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola