जाली नोटों का सौदा करते रंगे हाथों दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 1:54 AM
सात लाख रुपये के जाली नोट जब्त कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के सदस्यों ने सोमवार रात को महानगर के उल्टाडांगा इलाके में जाली नोट की डीलिंग के दौरान दो लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम जियाउल हक (32) और राकिब शेख उर्फ रॉकी (20) हैं. […]
सात लाख रुपये के जाली नोट जब्त
कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के सदस्यों ने सोमवार रात को महानगर के उल्टाडांगा इलाके में जाली नोट की डीलिंग के दौरान दो लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम जियाउल हक (32) और राकिब शेख उर्फ रॉकी (20) हैं. दोनों मालदा के कालियाचक के रहनेवाले हैं. इनके पास से सात लाख रुपये के जाली नोट जब्त किये गये हैं. सभी नोट पांच सौ व दो हजार रुपये के हैं.
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिल रही थी कि मालदा से जाली नोट लेकर इसकी डीलिंग के सिलसिले में दो तस्कर कोलकाता आनेवाले हैं. खबर मिली कि सोमवार को उन्हें उल्टाडांगा इलाके में देखा गया है. एसटीएफ की तरफ से उस इलाके में सभी संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी.
सोमवार रात 8.30 बजे के करीब अचानक दो युवकों पर संदेह होने पर उन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू की गयी. पता चला कि दोनों तस्कर जाली नोट की डीलिंग के सिलसिले में कोलकाता आये हैं. इस जानकारी के बाद दोनों तस्करों को पकड़ लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










