व्यवसायी को प्रताड़ित करने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार : एक व्यवसायी व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट, पिस्तौल दिखाकर डराने सहित कई आरोप पर कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस ने एक सिपाही को गिरफ्तार किया है. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से पता चला है कि शहर के एनएन रोड इलाके के निवासी मेघराज बोथरा के घर के सामने ही उनकी मोटर पार्ट्स […]

विज्ञापन

कूचबिहार : एक व्यवसायी व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट, पिस्तौल दिखाकर डराने सहित कई आरोप पर कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस ने एक सिपाही को गिरफ्तार किया है. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से पता चला है कि शहर के एनएन रोड इलाके के निवासी मेघराज बोथरा के घर के सामने ही उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान है.

विज्ञापन
रविवार रात के लगभग 1 बजे उस दुकान पर आरोपी कंस्टेबल राना सोम पहुंचे. आरोप है कि उस समय कंस्टेबल ने व्यवसायी मेघराज व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की व पिस्तौल दिखाकर धमकाया. जख्मी मेघराज बोथरा कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्साधीन है. आरोपी कंस्टेबल के खिलाफ व्यवसायी ने कोतवाली थाने शिकायत दर्ज करवाया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून से उपर कोई नहीं हैं. घटना की छानबीन के बाद उचित कार्रवायी की जायेगी. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर व्यवसायी व उसके परिवारवालों को प्रताड़ित का विरोध कर आरोपी पुलिस की सजा की मांग पर सोमवार को स्थानीय लोगों ने मां भवानी चौपथी पर पथावरोध किया.
पुलिस के आश्वासन के बाद जल्द ही अवरोध हटा लिया गया. जानकारी मिली है कि कंस्टेबल ने ऐसा काम क्यों किया पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं. घटना में व्यवसायी ने पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज जमा किया है. घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिला पुलिस अधीक्षक संतोष निंबालकर के साथ संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है.
दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद की स्थायी समिति भंग
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola