बैंक से मालिक के 5.80 लाख निकाल कर भागा कर्मी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2019 1:35 AM
पीड़ित मालिक की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 लाख 90 हजार रुपये जब्त कोलकाता : मालिक के पास से 2.80 लाख व तीन लाख रुपये के दो चेक लेकर बैंक से रुपये निकालने के बाद एक विश्वसनीय कर्मचारी कुल 5.80 लाख रुपये लेकर फरार हो […]
पीड़ित मालिक की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 लाख 90 हजार रुपये जब्त
कोलकाता : मालिक के पास से 2.80 लाख व तीन लाख रुपये के दो चेक लेकर बैंक से रुपये निकालने के बाद एक विश्वसनीय कर्मचारी कुल 5.80 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. घटना चेतला इलाके में गत सात नवंबर की है.
थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद काफी कोशिश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम कार्तिक दास है. उसे हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से तीन लाख 90 हजार रुपये जब्त कर लिये गये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक चेतला थाने में मालिक ने घटना के बाद सात नवंबर को इसकी शिकायत दर्ज करायी थी.
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त सह कर्मचारी को बैंक से 5.80 लाख रुपये निकालने के लिए दो चेक दिये थे. बैंक से निकाल लेने के बावजूद वह रुपये देने नहीं आया. इसके बाद से उससे संपर्क भी नहीं हो रहा था. पुलिस ने काफी कोशिश कर मुखबिरों की मदद से आरोपी को हरिदेवपुर इलाके से रुपये के साथ गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










