सजा से बचने के लिए बेटे ने मां पर मढ़ा दोष

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कानून की अनदेखी कर बिना किसी प्लान के अपनी मनमानी कर चार मंजिला मकान बना लेने के मामले में दोषी करार होने पर एक कलयुगी बेटे ने सजा से बचने के लिए अपनी वृद्ध मां के सिर पर अपना सारा दोष मढ़ दिया. घटना पूर्व जादवपुर इलाके के अहिल्या नगर की है. दोषी […]

विज्ञापन

कोलकाता : कानून की अनदेखी कर बिना किसी प्लान के अपनी मनमानी कर चार मंजिला मकान बना लेने के मामले में दोषी करार होने पर एक कलयुगी बेटे ने सजा से बचने के लिए अपनी वृद्ध मां के सिर पर अपना सारा दोष मढ़ दिया. घटना पूर्व जादवपुर इलाके के अहिल्या नगर की है. दोषी करार दिये गये बेटे का नाम विकास दे है.

विज्ञापन

अदालत सूत्रों के मुताबिक कोलकाता नगर निगम (केएमसी) कोर्ट के सीनियर म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार अधिकारी ने सुनवाई के दौरान शुक्रवार को आरोपी विकास को दोषी करार दिया और उसे तीन वर्ष की सजा सुनायी और साथ में 50 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश दिया. अदालत सूत्रों के मुताबिक बिना प्लान के चार मंजिली इमारत बनाने के कारण निगम के इंजीनियरों ने फरवरी 2016 को पूर्व जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी.

सुनवाई के दौरान विकास जैसे ही दोषी करार दिया गया, उसने खुद सजा से बचने के लिए सारा दोष अपनी वृद्ध मां पर मढ़ दिया. उसने कहा कि पूरी जमीन मां के नाम पर है. मां के कहने पर ही मकान बनाया गया है. इस पर न्यायाधीश ने कड़ी फटकार लगाते हुए दोषी करार दिया और इसे कारगर करने का निर्देश पुलिस को दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola