छात्रा के साथ अश्लील हरकत दुर्गापुर कॉलेज में मारपीट

दुर्गापुर : दुर्गापुर गवर्मेंट कॉलेज की स्वर्ण जयंती पर आयोजित समारोह में गुरुवार तृतीय वर्ष की छात्रा संग अश्लील हरकत को लेकर कॉलेज के दो गुटों में मारपीट हो गयी. मारपीट की घटने में गुरप्रीत सिंह नामक एक छात्र घायल हो गया. इलाज के लिए उसे दुर्गापुर बिधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर गवर्मेंट कॉलेज की स्वर्ण जयंती पर आयोजित समारोह में गुरुवार तृतीय वर्ष की छात्रा संग अश्लील हरकत को लेकर कॉलेज के दो गुटों में मारपीट हो गयी. मारपीट की घटने में गुरप्रीत सिंह नामक एक छात्र घायल हो गया. इलाज के लिए उसे दुर्गापुर बिधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया.
सूचना मिलते ही न्यूटाउनशिप थाना की पुलिस कॉलेज पहुंची एवं मामले की जांच शुरू की. घटना को लेकर टीएमसीपी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि पीड़िता छात्रा एबीवीपी की सदस्य है, टीएमसीपी के सदस्यों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है.
घटने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया एवं दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई, पीड़िता ने भी न्यूटाउनशिप थाना एवं कॉलेज के अध्यक्ष को लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
उल्लेखनीय है कि गुरुवार कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन टीएमसीपी की ओर से किया गया था, आरोप है कि छात्रा को नाश्ता का पैकेट देरी से देने के कारण छात्रा ने विरोध किया था. जिससे आयोजक मंडली के कुछ छात्रों ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया. छात्रा के साथ दुर्व्यवहार होता देख कॉलेज के कुछ छात्रों ने विरोध जताया. इस पर आयोजक मंडली के छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी.
पीड़िता ने बताया कि हमलावर सभी टीएमसीपी के सदस्य है. कॉलेज में टीएमसीपी के सदस्य खुलेआम गुंडागर्दी करते हैं. विरोध करने पर उनकी पिटाई की जाती है, घटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. इस संदर्भ में टीएमसीपी के सदस्यों ने आरोपों को गलत ठहराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




