ePaper

15 लाख की बेहिसाबी राशि के साथ गिरफ्तार

Updated at : 20 Dec 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
15 लाख की बेहिसाबी राशि के साथ गिरफ्तार

पुलिस को संदेह : हवाला के रुपये लेकर जा रहा था आरोपी कोलकाता : पोस्ता थाने की पुलिस ने 15 लाख की बेहिसाबी राशि के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम मिलन पाल है. वह नेताजीनगर इलाके का रहनेवाला है. उसे बड़ाबाजार के पोस्ता थाना अंतर्गत महात्मा गांधी रोड से बुधवार रात […]

विज्ञापन

पुलिस को संदेह : हवाला के रुपये लेकर जा रहा था आरोपी

कोलकाता : पोस्ता थाने की पुलिस ने 15 लाख की बेहिसाबी राशि के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम मिलन पाल है. वह नेताजीनगर इलाके का रहनेवाला है. उसे बड़ाबाजार के पोस्ता थाना अंतर्गत महात्मा गांधी रोड से बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्ता इलाके में गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों को मिलन की गतिविधियों को देखकर शक हुआ.

उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके पास मौजूद बैग से 15 लाख रुपये बरामद किये गये. वह रुपये कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था, इस बारे में उससे पूछने पर भी वह कुछ भी नहीं बता पाया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस को आशंका है कि हवाला के रुपये लेकर वह इसकी डिलीवरी करने किसी पार्टी के पास जा रहा था. इसी बीच, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आयकर विभाग को उसके बेहिसाबी रुपये के साथ गिरफ्तार होने की सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola