जेल से बेटा देता था निर्देश मां करती थी ड्रग्स सप्लाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

30 किलो गांजा व 62 हजार रुपये नकदी जब्त, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार कोलकाता : इंटाली, पार्क सर्कस, तिलजला, तपसिया, टेंगरा इलाके में ड्रग्स का धंधा फैलाने के आरोप में लालबाजार के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हाल ही में इंटाली व टेंगरा थाने की पुलिस की मदद से जयदेव दास व उसकी […]
विज्ञापन
30 किलो गांजा व 62 हजार रुपये नकदी जब्त, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार
कोलकाता : इंटाली, पार्क सर्कस, तिलजला, तपसिया, टेंगरा इलाके में ड्रग्स का धंधा फैलाने के आरोप में लालबाजार के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हाल ही में इंटाली व टेंगरा थाने की पुलिस की मदद से जयदेव दास व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हैरानी की बात तो यह है कि बेटे के गिरफ्तार होने के बावजूद परिवार ने ड्रग्स सप्लाई का धंधा बंद नहीं किया. जयदेव की मां रीना दास (52) को भी पुलिस ने घर में चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुप्त जानकारी के आधार पर नारकोटिक्स सेल की टीम ने इंटाली इलाके के कॉन्वेंट लेन व कैनल स्ट्रीट क्रॉसिंग से रविवार रात को करुणा सिंधु माझी (38) व अजय राउथ (25) नामक दो ड्रग्स सप्लायर को 30 किलो गांजा व 62 हजार रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया था. दोनों से पूछताछ में पता चला कि बेटा जयदेव दास के गिरफ्तार होने के बाद उसकी मां रीना दास ने ड्रग्स का धंधा शुरू कर दिया है. पुलिस ने जो गांजा उनके पास से जब्त किये. उसकी सप्लाई रीना ने ही उन्हें की थी. इस जानकारी के बाद पुलिस ने टेंगरा इलाके के माथुर बाबू लेन स्थित रीना के घर में छापेमारी की. इस दौरान वहां से चार किलो गांजा जब्त किया गया, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया.
प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि जयदेव जेल में रहने के बावजूद वहां से उसके निर्देश व उसकी देखरेख में यह धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस इसकी हकीकत का पता लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




