पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने खुद को लगायी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2019 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत मझियारी ग्राम में अन्य एक विधवा महिला के साथ पति के अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर पत्नी द्वारा विरोध जताने के बाद भी जब पति पर कोई असर नहीं हुआ तो पत्नी ने अपने शरीर पर किरोसिन उड़ेल कर […]
विज्ञापन
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत मझियारी ग्राम में अन्य एक विधवा महिला के साथ पति के अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर पत्नी द्वारा विरोध जताने के बाद भी जब पति पर कोई असर नहीं हुआ तो पत्नी ने अपने शरीर पर किरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली. स्थानीय लोगों ने महिला को कटवा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया है. उक्त महिला का नाम झूमा बाग बताया गया है. पति यामिनी बाग मूर्ति बनाने का काम करता है.
दोनों का एक पुत्र तथा एक पुत्री है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय एक विधवा महिला के साथ यामिनी का अवैध संबंध बन गया था. इस घटना की जानकारी मिलने पर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. बताया जाता है कि कल रात भी पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ. पति को समझाने के बाद भी पति द्वारा नहीं मानने पर आक्रोशित पत्नी ने स्वयं पर किरोसिन डालकर आग लगा ली.
जानकारी के बाद मौके वारदात पर पहुंची पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है. घटना के बाद से ही यामिनी फरार है. झूमा की बेटी अल्पना ने बताया कि मझियारी ग्राम के पास ही जमाईपाड़ा की एक विधवा महिला के साथ पिता का संपर्क है. घटना को लेकर कई बार मां ने विरोध जताया .लेकिन पिता उसकी एक नहीं सुनते.
उक्त महिला के साथ उनका संपर्क प्रगाढ़ होता रहा. बताया जाता है कि कल रात इस बात को लेकर मां-पिता में विवाद शुरू हुआ. मां के समझाने के बाद भी पिता द्वारा नहीं मानने पर माने पिता के सामने ही मां ने स्वयं पर किरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली .लेकिन उसके पिता ने बचाने की कोशिश नहीं की. पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती किया है. 80 फीसदी शरीर मां का जल गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




