चोरी के मोबाइल व लैपटाॅप का खरीदार गिरफ्तार

Updated at : 11 Dec 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल व लैपटाॅप का खरीदार गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के वाॅच सेक्शन की टीम ने पोर्ट इलाके से चोरी के मोबाइल व कीमती लैपटॉप खरीदनेवाले एक रिसीवर को मटियाबुर्ज थाने की पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम शेख आसिफ (20) है. उसके पास से चुराये गये 29 कीमती मोबाइल व छह लैपटॉप जब्त किये […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के वाॅच सेक्शन की टीम ने पोर्ट इलाके से चोरी के मोबाइल व कीमती लैपटॉप खरीदनेवाले एक रिसीवर को मटियाबुर्ज थाने की पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम शेख आसिफ (20) है. उसके पास से चुराये गये 29 कीमती मोबाइल व छह लैपटॉप जब्त किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली कि मटियाबुर्ज इलाके में एक ऐसा युवक है, जो भीड़भाड़ वाले मॉल, रेलवे स्टेशन, ट्रेन के अंदर व मार्केट प्लेस से चोरी किये गये मोबाइल फोन को चोरों के गिरोह से खरीदता है.

काफी सस्ती कीमत में खरीदे गये इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दूसरे राज्यों में भेज देता था. इस जानकारी के बाद वाॅच सेक्शन की एक टीम मटियाबुर्ज थाने की पुलिस को साथ लेकर छापेमारी की और आरोपी को पहाड़पुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया.

चोरी का सामान आसिफ को बेचने व उससे इन सामान को खरीदनेवाले इस गिरोह में और कौन-कौन सदस्य शामिल हैं, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola